Rajasthan Weather : मानसून सक्रिय, रविवार को 24 जिलों में बिजली-मेघगर्जन- भारी बारिश का अलर्ट, पढ़े IMD पूर्वानुमान

13-16 जुलाई को जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
Rajasthan Weather

मानसून के सक्रिय रहने के चलते राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी व दक्षिणी भागों में आगामी दिनों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताई गई है। आज रविवार को जोधपुर, कोटा, उदयपुर व अजमेर संभाग में मध्यम से भारी और कहीं कहीं अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक,  आज परिसंचरण तंत्र मध्य एमपी के ऊपर स्थित है तथा सतह से 5.6 Km ऊंचाई तक विस्तृत है। आगामी 2-3 दिनों में इसके धीरे-धीरे पूर्वी राजस्थान से होते हुए पश्चिमी राज की ओर आगे बढ़ने व और तीव्र होने की प्रबल संभावना है।

आज रविवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: नागौर, भीलवाड़ा, पाली, जोधपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा/आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-50Kmph) आने की की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर अजमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, चूरू, सीकर बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़ उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं- कहीं पर तेज़ ह्वा (20-30 kmph) की संभावना है।

16 जुलाई तक कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

  • 13-14 जुलाई को जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
  • 14-15 जुलाई को कुछ भागों में भारी, अतिभारी बारिश व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश (205mm से अधिक) होने की प्रबल संभावना है।
  • जोधपुर संभाग में 13 जुलाई को कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश व 14-15 जुलाई को जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भारी / अतिभारी बारिश तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
  • 13-16 जुलाई को जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
  • पूर्वी राजस्थान में 17 जुलाई से व पश्चिमी राज में 18 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज होने की प्रबल संभावना है।
  • मध्यम से तेज बारिश की गतिविधियां 16-17 जुलाई को भी जारी रहने की प्रबल संभावना है।आगामी दिनों मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आकाशीय बिजली / वज्रपात होने की भी संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews