Rajasthan Weather : मानसून फिर सक्रिय, बारिश का ऑरेंज येलो अलर्ट, मेघगर्जन-बिजली-तेज हवा, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

अगले 24 घंटों के लिए 30 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।इस दौरान मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज सतही हवा चलने की संभावना है।
Rajasthan weather

आज एक परिसंचरण तंत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर अवस्थित है। ऊपरी वायुमंडल में एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब व आसपास से लगे पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर सक्रिय है। मानसून ट्रफ लाइन भी सामान्य स्थिति से होकर गुजर रही है।इसके असर से  आज रविवार को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले शनिवार को हनुमानगढ़, दौसा में अतिभारी व सीकर, प्रतापगढ़, श्रीगंगानगर, अलवर, सिरोही, जयपुर, जालौर ,नागौर जिलों के कुछ स्थानों भारी तथा राज्य में अधिकाँश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। सर्वाधिक बारिश टिब्बी (हनुमानगढ़) में 127.0 मिमी दर्ज की गई।

5-6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, चलेगा झमाझम वर्षा का दौर

राज्य के अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय रहने व मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 5-6 दिन मानसून सक्रिय रहने तथा अधिकांश भागों में मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में भी आगामी दो-तीन दिन मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

आज रविवार को इन जिलों में ऑरेंज येलो अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: अलवर, भरतपुर, दौसा, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, करौली, जालौर, जिले और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने व एक दो दौर भारी वर्षा के होने आकाशीय बिजली तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-40Kmph) की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: जयपुर शहर, सवाईमाधोपुर, धौलपुर, चूरू, नागौर, सिरोही बूंदी, बारां, कोटा, टोंक, झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बीकानेर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, श्रीगंगानगर, प्रतापगढ़, पाली, अजमेर जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews