Rajasthan Weather : 17 सितंबर से बदलेगा मौसम, फिर कई जिलों में बारिश-बादल का अलर्ट, इन हिस्सों से मानसून की विदाई भी शुरू

3 दिन बाद एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।
mp Weather

Rajathan Weather Update : एक तरफ पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून विदा होना शुरू हो गया है। वही दूसरी तरफ 16 सितंबर को नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।खास करके 9 जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।आज 15 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में कहीं भी मध्यम या भारी बारिश की संभावना नहीं है हालांकि बादल छाने के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

राजस्थान : 9 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 16- 17 सितंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।18 और 19 सितंबर को कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर और जयपुर संभागों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू

14 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों के कुछ भागों से मानसून की विदाई शुरू हो गई है ।इसमें जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर के अलावा जोधपुर, नागौर और बाड़मेर का कुछ हिस्सा शामिल है। सितंबर अंत तक मानसून के प्रदेश से पूरी तरह विदा होने का अनुमान है। बता दे कि प्रदेश में 18 जून को मानसून ने दस्तक दी थी और मानसून की वापसी की सामान्य तिथि 17 सितंबर है लेकिन 3 दिन पहले ही मानसून विदा होना शुरू हो गया है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के एक दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश दर्ज़ की गई तथा राज्य के अधिकतम भागों में मौसम शुष्क रहा । सर्वाधिक बारिश राज्य के बेर (भरतपुर) में 2.0 मिमी बारिश दर्ज़ की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews