Rajasthan Weather: नया वेदर सिस्टम एक्टिव, छाए रहेंगे बादल, 48 घंटों के लिए बारिश का अलर्ट, पढ़े IMD अपडेट

आज गुरूवार को जोधपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। आईए जानते है 30 नवंबर तक प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा...
rajathan weather

Rajasthan Weather Forecast : आज गुरूवार से राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27-28 नवंबर को 4 संभागों के जिलों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।29 नवंबर से फिर मौसम में परिवर्तन होने लगेगा। मौसम के साफ व शुष्क होते ही तापमान में गिरावट आएगी । इस दौरान घना कोहरा भी छाएगा और कहीं कहीं शीतलहर चलेगी।

गुरूवार शुक्रवार को 4 संभागों में बारिश का अलर्ट

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज 27 नवंबर को जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश / बूंदाबांदी होने की संभावना है।28 नवंबर को अजमेर, जयपुर, उदयपुर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश / बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।इस दौरान दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

शनिवार से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, 29-30 नवंबर को राज्य के दक्षिणी में पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में पुनः 3-4 डिग्री गिरावट होने व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं शीतलहर की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में कहां कैसा रहा मौसम

  • राज्य में बुधवार को सभी जिलों का मौसम शुष्क रहा।
  • सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • आर्द्रता की औसत मात्रा लगभग 30 से 60 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।
  • अजमेर में 11.8 डिग्री, जयपुर में 11.6 डिग्री, पिलानी में 7.0 डिग्री, सीकर में 4.0 डिग्री, कोटा में 14.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 13.4 डिग्री, बाड़मेर में 14.9 डिग्री, जैसलमेर में 12.9 डिग्री, जोधपुर में 13.6 डिग्री, बीकानेर में 13.2 डिग्री, चूरू में 5.6 डिग्री और श्री गंगानगर में 8.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews