Rajasthan Weather: 24 घंटे में सक्रिय होगा एक और नया सिस्टम, मेघगर्जन-बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से हवा

Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
rj Weather

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान का मौसम बदल गया है। अगले तीन-चार दिन प्रदेश में बादल छाने के साथ बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। रविवार (1 फरवरी 2026) को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में बादल छाए रहने, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

शनिवार (31 जनवरी 2026) को भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, अजमेर, कोटा और बारां जिलों में बादल छाए रहे। इस दौरान जयपुर और अजमेर में बारिश भी दर्ज की गई। सीकर, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और कोटा में तापमान 10 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा।

सोमवार को इन जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), जयपुर के मुताबिक, सोमवार (2 फरवरी 2026) को जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधौपुर, अजमेर, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 3 और 4 फरवरी को कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

4 फरवरी तक कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), जयपुर की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी को सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां 3-4 फरवरी तक जारी रहने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी व दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः: शुष्क रहने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews