Rajasthan Weather: नवबंर में फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा नया सिस्टम, आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़े IMD का ताजा अपडेट

नवंबर महीने में पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में सामान्य से अधिक बारिश व पश्चिमी राजस्थान में भी सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
rajathan weather

Rajasthan Weather Forecast : नवंबर से राजस्थान के मौसम में एक बार और बदलाव देखने को मिलेगा ।नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी। नवम्बर के पहले सप्ताह में जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्के से माध्यम बारिश होने की संभावना है, अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। आज गुरूवार को दक्षिणी व पूर्वी भागों में हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

आज गुरूवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

नागौर, बाडमेर, जालौर, जोधपुर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, दौसा, असवर, भरतपुर, टोंक, सीकर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगड, जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन / तेज़ ह्वा (अपेक्षित हवा की गति 20-30 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

नवंबर से फिर बदलेगा मौसम, नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों में आगामी 4-5 दिन हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान की सीमावर्ती क्षेत्र, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 3 नवंबर को पुनः सक्रिय होने से पश्चिमी व पूर्वी भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आगामी दो सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान 

  • प्रथम सप्ताह के दौरान दक्षिण राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दिनांक 31 अक्टूबर से 03 नवम्बर के दौरान बादल छाए रहने व कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। 03-04 नवम्बर को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में मेघगरजन के साथ हल्के से माध्यम बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकांश समय मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में सामान्य से अधिक बारिश व पश्चिमी राजस्थान में भी सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
  • द्वितीय सप्ताह (07 नवम्बर – 13 नवम्बर 2025 ) के दौरान राज्य अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व सामान्य से कम बारिश दर्ज होने की संभावना है। प्रथम सप्ताह (31 अक्टूबर 13 नवम्बर 2025) के दौरान राज्य के दक्षिणी व पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे रहने की संभावना है व द्वितीय सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।प्रथम सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है व द्वितीय सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान उत्तरी राजस्थान में सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे रहने की संभावना है।

बुधवार को कहां कैसा रहा मौसम

  • पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान में कही कही पर हल्की वर्षा दर्ज की गई ।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा माउंट आबू (सिरोही) में 10.0 मिमी दर्ज की गई।
  • अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 32.5 डिग्री दर्ज़ किया गया
  • न्यूनतम तापमान पाली (जवाई बाँध) में 15.0 डिग्री दर्ज़ किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews