Rajasthan Weather: आज 7 संभागों में बदला रहेगा मौसम, इन जिलों में मेघगर्जन-बारिश का अलर्ट, 50 किमी तक की रफ्तार से चलेगी हवा

अगले तीन दिन दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान और 7-8 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि 10 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।
rajathan weather

राजस्थान के पूर्वी भागों में आगामी 4-5 दिन दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है। इसके असर से 3-4 दिन अधिकांश भागों में हल्की-मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। सोमवार को उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया। 6-9 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान और 7-8 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि 10 जुलाई से राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी भारत में बना डिप्रेशन सोमवार को दक्षिण-पूर्वी झारखंड व उत्तरी उड़ीसा के आसपास पहुंच गया है। इसके आगामी 24 घंटों में दक्षिणी झारखंड, उत्तरी उड़ीसा व छत्तीसगढ़ से होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। इसके असर से 6-9 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा संभाग व आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने व 7-8 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

सोमवार को कहां कैसा रहेगा मौसम

  • जालौर, पाली, जोधपुर, नागौर, फलोदी, सीकर, जयपुर, अलवर, राजसमंद, अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली / तेज अंधड़/हवा की गति 30-50 किमी प्रति घंटा।
  • 6-9 जुलाई : उदयपुर-कोटा संभाग में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश।
  •  7-8 जुलाई: जोधपुर-बीकानेर संभाग में मेघगर्जन/हल्की मध्यम बारिश/कहीं-कहीं भारी बारिश।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews