Rajasthan Weather : 1 अगस्त तक चलेगा भारी वर्षा का दौर, आज 20 जिलों में अलर्ट,अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम

प्रदेश में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर 1 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है।हालांकि भारी बारिश की गतिविधियों में 2 अगस्त से कमी दर्ज होने लगेगी। आज सोमवार को 20 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Rajasthan weather

उत्तर पश्चिम एमपी व आसपास के पूर्वी राज के ऊपर आज कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।इसके असर से आगामी 2-3 दिन तक दक्षिण-पूर्वी व उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।फिलहाल 1 अगस्त तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। 2 अगस्त से बदलाव देखने को मिलेंगे।आज सोमवार को 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। एक दर्जन जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। पिछले 24 घंटो में दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी, अत्यंत भारी बारिश दर्ज हुई है। सर्वाधिक बारिश रामगंज मंडी, कोटा में 242 mm दर्ज की गई।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जयपुर, झुंझुनू, सीकर, कोटा, पाली, टोंक उदयपुर, डूंगरपुर, वांसवाड़ा, टोंक, प्रतापगढ़, बूंदी, वारां, झालावाड़, दौसा, अलवर, करौली,सवाईमाधोपुर, आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा । आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

1 अगस्त तक जारी रहेगा वर्षा का दौर

  • जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी व उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 28-29 जूलाई को भारी, अतिभारी व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
  • भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में भारी व अतिभारी बारिश तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश का दौर 29-30 जुलाई को दर्ज होने की प्रबल संभावना है।
  • 30-31 जुलाई को भरतपुर, जयपुर व अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
  • बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर 1 अगस्त को जारी रहने की संभावना है।
  • राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में 2 अगस्त से कमी दर्ज होने तथा कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

राजस्थान के इन जिलों में स्कूल अवकाश

चिंतौड़गढ़, भीलवाड़, सलूंबर,प्रतापगढ़, डुंगरपुर, बारां, बांसवाड़ाब्यावर, कोटा और टोंक जिले में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 28 व 29 जुलाई को जिले में संचालित आंगनबाड़ी एवं कक्षा 1 से 12 के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का सुरक्षा के मध्यनजर अवकाश घोषित किया गया है।जयपुर व धौलपुर में 28 से 30 जुलाई तक कक्षा 1 से 12वीं तक के निजी व सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा।झालावाड़ में 28 से 2 अगस्त तक कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews