
राजस्थान में घने कोहरे और शीतलहर का कहर जारी है। गिरते तापमान, बढ़ती ठंड और छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए जिला प्रशासन ने कई जिलों के स्कूलों में अवकाश को आगे बढ़ा दिया है। इसके तहत सभी शासकीय, अशासकीय, आईसीएसई, सीबीएसई, अनुदान प्राप्त और अन्य मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि शिक्षक स्कूल आकर विभागीय कार्य संपादित करेंगे।
राजस्थान में किस-किस जिले में बंद रहेंगे स्कूल?
- हनुमानगढ़: कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने जिले के समस्त सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों के लिए 6 से 10 जनवरी, 2026 तक अवकाश घोषित किया है।
- दौसा/बारां: जिले में संचालित सभी स्कूलों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए 6 एवं 7 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान विद्यालय स्टाफ यथावत उपस्थित रहकर विभागीय कार्य सम्पादित करेंगे।
- सीकर: कलेक्टर मुकुल शर्मा ने आदेशानुसार, कक्षा 1 से 8वीं तक की छुट्टी 10 जनवरी तक रहेगी। कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कक्षाएं संचालित की जाएंगी। यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।
- झालावाड़: कक्षा 1 से 8वीं तक 6 से 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।
- राजसमंद: कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में 8 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।
- जयपुर: कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के आदेशानुसार, कक्षा 1 से 5वीं तक के बच्चों के लिए 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए 8 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।
- श्रीगंगानगर: कलेक्टर मंजू के आदेशानुसार, नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के बच्चों के लिए 6 से 12 जनवरी तक अवकाश रहेगा। कक्षा 6 से 12वीं तक के स्कूलों का समय बदलकर सुबह 10:30 से दोपहर 3:00 बजे तक कर दिया गया है।
- बूंदी और चितौड़गढ़ : कलेक्टर के निर्देश पर जिले के स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक के लिए शीतलहर के चलते दो दिन (6-7 जनवरी) का अवकाश घोषित किया गया है।
- अजमेर: कक्षा 5वीं तक के छात्रों के लिए 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।
- प्रतापगढ़ और डूंगरपुर : कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए 8 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
- नागौर और फलोदी : आंगनबाड़ी और प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे।
- डीडवाना कुचामन और भरतपुर : जिले मे संचालित सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं के छात्रों के लिए 6 से 8 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।
- चूरू: कलेक्टर अभिषेक सुराणा के आदेशानुसार, कक्षा 5वीं तक के छात्रों का 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा। कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए 7 जनवरी तक अवकाश रहेगा।
राजस्थान में जारी घना कोहरा और शीतलहर
- मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर (IMD) द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। आगामी दो-तीन कुछ भागों में सुबह के समय घना कोहरा और कोल्ड डे दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट हो सकती है।
- उत्तरी भागों में कोल्ड वेव चलने की भी संभावना जताई गई है। खास करके पश्चिमी राजस्थान में 8 से 10 जनवरी, पूर्वी राजस्थान में 6 से 10 जनवरी के बीच शीतलहर चलने की संभावना है।
- 6 जनवरी, मंगलवार को अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
#ajmer कक्षा 5वीं तक के बच्चों का अवकाश
कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के शाला समय में परिवर्तन#diprrajasthan #ajmer— District Collector & Magistrate, Ajmer (@Dmajmer) January 5, 2026
#करौली#शीत_लहर
आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्राइवेट प्ले स्कूल के 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए जिला कलेक्टर द्वारा सात दिवस का अवकाश घोषित@BhajanlalBjp@RajCMO@RajGovOfficial@DIPRRajasthan#Rajasthan#आपणो_अग्रणी_राजस्थान#बढ़ता_राजस्थान_हमारा_राजस्थान#2साल_नव_उत्थान_नया_राजस्थान pic.twitter.com/dvTu2CswSf— District Collector & Magistrate, Karauli (@DmKarauli) January 6, 2026
#दौसा#Dausa
जिले में कड़ाके की ठंड के मध्येनजर जिले में संचालित राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में प्री-प्राईमरी से कक्षा 8 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों का 6 एवं 7 जनवरी का अवकाश घोषित किया है। इस दौरान विद्यालय स्टाफ यथावत उपस्थित रहकर विभागीय कार्य सम्पादित करेंगे pic.twitter.com/e5BjEzrXkp— District Collector & Magistrate, Dausa (@DmDausa) January 5, 2026
जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा एवं प्रबन्धन आपदा प्राधिकरण, हनुमानगढ़ डॉ. खुशाल यादव ने जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा 01 से 08 तक की कक्षाओं में 6 जनवरी, 2026 से 10 जनवरी, 2026 तक का अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं हेतु लागू रहेगा। pic.twitter.com/k1R2GqMAKe
— District Collector & Magistrate, Hanumangarh (@DmHanumangarh) January 5, 2026

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

