Hindi News

SIR: आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, दावे-आपत्तियों के लिए मिलेगा एक महीना, राजनीतिक दलों से भी की जाएगी साझा

Written by:Atul Saxena
Published:
सीईओ नवीन महाजन ने बताया कि SIR के अनुसार, प्रारूप सूची से कोई भी नाम हटाने से पहले संबंधित ERO/AERO को सुनवाई का मौक़ा देकर लिखित आदेश जारी करने होंगे जिनके ऊपर DM तथा CEO अपील सुन सकेंगे।
SIR: आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, दावे-आपत्तियों के लिए मिलेगा एक महीना, राजनीतिक दलों से भी की जाएगी साझा

Election Commission of India SIR

देश के12 राज्यों में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत राजस्थान में आज मंगलवार 16 दिसंबर को  प्रारूप मतदाता सूची जारी होगी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक प्रारूप सूची जारी होने के बाद  दावे-आपत्तियों के लिए एक माह की अवधि दी जाएगी उन्होंने बताया कि ये प्रारूप मतदाता सूची राजनीतिक दलों से साझा की जाएगी साथ ही आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) 2026 के पहले चरण (गणना चरण) के पूरे हो जाने के बाद आज 16 दिसंबर, 2025 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि यह सूची सीईओ राजस्थान एवं संबधित डीईओ की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, साथ ही राजस्थान के सभी 41 जिला निर्वाचन अधिकारी, 199 विधानसभा क्षेत्रों के पुनर्गठन के बाद बने 61136 बूथों पर उपलब्ध रहेगी, उन्होंने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी साझा की जाएगी।

राजनीतिक दलों की सहभागिता सुनिश्चित हो 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी राजनीतिक दलों को इस संबंध में पूर्व में सूचना दे दी जाए। इन्हें प्रारूप मतदाता सूची एवं पुनर्गठन के उपरांत मतदान केन्द्रों के बारे अवगत कराएं। प्रारूप मतदाता सूची के साथ में एएसडी (Absentee/Shifted/Dead/Already Enrolled) लिस्ट भी एक्सेसिबल फॉर्मेट में सीईओ राजस्थान एवं संबधित डीईओ की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को पुनर्गठन के बाद नव सृजित मतदान केन्द्रों पर बीएलओ एवं सुपरवाइजर को तुरंत पदस्थ करने के निर्देश भी दिए हैं।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए करें प्रेरित 

CEO महाजन ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं  कि सभी मतदाताओं को सूची में अपना नाम जांचने के लिए प्रेरित किया जाए, यदि नाम नहीं है तो अपना नाम जुड़वाने के लिए फ़ॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र (Declaration Form) भरकर जमा कराने के बारे में जानकारी दी जाए। युवा मतदाता जो 1 अप्रेल 2026, 1 जुलाई 2026 एवं 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करेंगे, उन सभी से भी एडवांस फ़ॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने हेतु आवेदन करावें।

इनके सहयोग की सराहना 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हर गाँव, हर वार्ड, हर घर तक पहुँचने तथा प्रत्येक योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के प्रयासों के अंतर्गत राजस्थान के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO), सभी 41 जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DEOs), 199 निर्वाचक नामांकन पदाधिकारी (EROs), 52,222 मतदाता केंद्रों पर तैनात BLOs, लाखों वॉलंटियर्स तथा सभी राजनैतिक दलों द्वारा नामित 1 लाख से अधिक बूथ लेवल एजेंट्स (BLAs) ने अपनी अहम जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews