Transfer News 2025 : फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 17 अफसर इधर से उधर, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

आरएएस प्रीति माथुर को सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड और RAS दिनेश कुमार शर्मा को प्रबंध निदेशक, राजस्थान बीज निगम का जिम्मा सौंपा गया है।
transfer news

RAS TRANSFR 2025 : राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। राज्य की भजनलाल सरकार ने आज सोमवार को एक बार फिर राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों के तबादले किए है ।कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। जारी सूची में विभिन्न जिलों के उपखंड अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, नगर निगम एवं विकास से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल नए पदों पर पदभार ग्रहण करके विभाग को सूचित कराएं। इससे पहले 25 अक्टूबर को 67 आरएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए गए थे।इसमें 24 अफसरों को उपखंड मजिस्ट्रेट (SDM) और 6 एसडीएम के पद पर नियुक्त किया गया।

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों के तबादले

  • RAS प्रीति माथुर को सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
  • RAS दिनेश कुमार शर्मा को प्रबंध निदेशक, राजस्थान बीज निगम
  • RAS कैलाश चंद्र शर्मा को रजिस्ट्रार, MDS विश्वविद्यालय, अजमेर
  • RAS प्रतिष्ठा पिलानिया, शासन उप सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, जयपुर
  • RAS महेश चंद्र मान, सहायक आयुक्त, सहायता विभाग, जयपुर
  • RAS प्रियव्रत सिंह चारण, जिला रसद अधिकारी (प्रथम), जयपुर
  • RAS अरविन्द शर्मा, ADM, दौसा
  • RAS दूदाराम, SDM देचू (फलौदी)
  • RAS बिरदी चन्द गंगवाल को CEO, जिला परिषद, दौसा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

RAS TRANSFER ORDER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews