लापता बच्ची को नहीं ढूंढ पाई पुलिस, परिजनों का चक्काजाम, सांसद से लगाई गुहार

लापता बच्ची को नहीं ढूंढ पाई पुलिस, परिजनों का चक्काजाम, सांसद से लगाई गुहार

राजगढ़| मध्यप्रदेश के राजगढ़ में 20 दिन से लापता सात वर्षीय बच्ची का जब पुलिस सुराग नही लगा पाई तो आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे 12 पर चक्का जाम कर हंगामा कर दिया| वही जाम में फंसे राजगढ़ सांसद रोडमल नागर मौके पर पहुचे तो बच्ची के माता पिता ने हाइवे पर भाजपा सांसद के पैर में गिरकर अपनी बच्ची की वापसी की गुहार लगाई ।

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ के NH 12 पर आज अम्बेडकर नगर के सेकड़ो गुस्साये ग्रामीणों ने हाथ मे लाठियां लेकर हाइवे पर जाम करते हुए हंगामा कर दिया । जिसके बाद तकरीबन एक से डेढ़ किलोमीटर का जाम दोनों और लग गया इस मामले की सूचना जैसे ही प्रशासन को लगी वह आनन-फानन में एसडीओपी ओर पुलिसबल मौके पर पहुच गए|

बताया जा रहा है कि नरसिंहगढ़ तहसील के समीप गाँव अम्बेडकर नगर से 20 दिन पहले 7 वर्षीय बच्ची चांदनी लापता हो गई थी , बताया जा रहा है कि लापता बच्ची के माता पिता खेत पर गए थे , जिसके बाद चांदनी अपने पड़ोस में खेल रही थी ,जहा से वो लापता हो गई ,जब परिजन खेत से रात को लौटे तो बच्ची नही मिली| जिसकी गुम होने की सूचना बच्ची के परिजनों ने नरसिंहगढ़ थाने में की थी|

लापता बच्ची परिवार के लोग गाँव के ही कैलाश जोशी नाम के ब्यक्ति पर बच्ची के अपहरण की आशंका जता रहे है । वही मौके पर पहुचे राजगढ़ सांसद ने लोगों को 7 दिन में बच्ची का पता लगाने का पुलिस की ओर से आश्वासन देकर जाम खोलने की मांग की जिसके बाद ग्रामीणों ने 8 दिन का समय प्रशासन को लड़की को ढूंढ कर लाने के लिए दिया है अगर इस दौरान पुलिस द्वारा लड़की को ढूंढ कर नहीं लाया जाता है तो ग्रामीणों द्वारा 8 दिन बाद पुनः नेशनल हाईवे नंबर 12 को जाम कर दिया जाएगा , बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है ।।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews