फोन पर बात करते हुए युवक ने बीच सड़क पर खुद को गोली मारी, इलाके में मचा हड़कंप

फोन पर बात करते हुए युवक ने बीच सड़क पर खुद को गोली मारी, इलाके में मचा हड़कंप

राजगढ़| मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर के बाग कुआ मोहल्ले में एक युवक ने फोन पर बात करते हुए खुद को गोली मार ली| गोली की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि सारंगपुर के बाग कुआ मोहल्ले में पचोर निवासी बंटी मेवाड़े फोन पर बात कर रहा था ,उसी दौरान बंटी ने अपने पास रखा देशी कट्टा निकाल कर खुद को गोली मार ली गोली युवक बंटी के गर्दन पर लगी इसके चलते बंटी लहूलुहान होकर गिर गया |

सारंगपुर पुलिस की माने तो युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते खुद को गोली मारी है| गम्भीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को शाजापुर रेफर किया गया है| वही पुलिस की पूछताछ में घटना वाले मोहल्ले में युवक बंटी ने एक दुकानदार से खाली कागज़ लेकर आत्महत्या के प्रयास से पहले कुछ लिखा भी है । युवक के पास से एक देशी कट्टा बरामद ,हुआ है ये युवक के पास आया कहा से ओर युवक ने खुद को गोली क्यो मारी इस मामले को लेकर सारंगपुर पुलिस जांच में जुटी हुई है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews