लॉकडॉउन में बाहर आने से रोका तो पुलिस पर हमला, आरोपियों को पकड़ने 200 जवानो ने दी दबिश

लॉकडॉउन में बाहर आने से रोका तो पुलिस पर हमला, आरोपियों को पकड़ने 200 जवानो ने दी दबिश

राजगढ़| मनीष सोनी| मध्यप्रदेश में कोरोना संकट काल में लोगों की सेवा में लगी पुलिस पर हमले की घटनाएं रुक नहीं रही है| ताजा मामला राजगढ़ जिले से है, जहा ब्यावरा में लॉक डॉउन के दौरान ड्यूटी कर रही सिटी पुलिस के दो जवानों बलवीर सिंह मीणा व बलराम मीना देर रात टाल मोहल्ला के कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

लोगो ने झूमाझटकी कर मारपीट की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने बाहर घूम रहे कुछ युवकों को अंदर जाने को कहा तो वे विवाद करने लगे और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए, जिसमें एक महिला भी शामिल है और दोनों पुलिसकर्मियों के साथ लोगो ने धक्का मुक्की कर मारपीट पर उतारू हो गए,जिसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक भी कर रहे हैं | वहीं सूत्रों का कहना है कि पुलिसकर्मी महज दो थे और लोग ईंट और पत्थर लेकर बाहर आ गए । इस पर पुलिसकर्मियों ने कहा कि आप लोगों के भले के लिए हम बोल रहे हैं अंदर चले जाओ। इतनी ही बात पर पूरे मोहल्ले के लोग बाहर निकल आए और झूमा झटकी करने लगे। घटना के बाद दोनों आरक्षकों ने थाने पर घटना की सूचना दी ,जिसके बाद जिले के पांच थाने से भारी पुलिस बल ,घटना स्थल पर आरोपीयो को पकड़ने पहुचे, लेकिन घटना के बाद से पांचों आरोपी फरार हो गए ।

इस पूरे मामले में पुलिस पर हमला करने वाले पांच लोगों शाहिद उर्फ गोलू, राजू उर्फ रज्जाक, सोनू खान ,मुस्ताक अली , बबली खान नाम की महिला के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है । अब पुलिस तेजी से इन आरोपियों की तलाश कर रही है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews