सर्राफा व्यापारी की सरेआम गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

सर्राफा व्यापारी की सरेआम गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

राजगढ़/मनीष सोनी। राजगढ़ में बदमाशों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि उन्होने सरेआम एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। नरसिंहगढ़ मेन बाजार के शिवजी चौक पर शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे सर्राफा व्यापारी आशीष भंडारी अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे। तभी एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने पहले सर्राफा व्यापारी को लूटने की कोशिश की, लेकिन जब व्यापारी ने बचने के लिए जद्दोजहद की तो उसे गोली मार दी। जब आसपास के लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी उन पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

घायल अवस्था में कारोबारी आशीष भंडारी को नरसिंहगढ़ के सिविल मेहताब अस्पातल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अब बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews