चूने से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा, 2 लोगों के दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

चूने से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा, 2 लोगों के दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (madhyapradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) में रविवार दोपहर को एक बड़ा हादसा (Road accident) हो गया| पेट्रोल पम्प के पास एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पुल (Bridge) से नीचे जा गिरा| हादसे में 2 लोगों के दबने की आशंका है, 2 लोगों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। अन्य की तलाश के लिए बचाव कार्य जारी है। स्थानीय पुलिस, एसपी, कलेक्टर एवं तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद हैं|

जानकारी के मुताबिक, एक कंटेनर राजस्थान की ओर से ब्यावरा की ओर जा रहा था। तभी अनियंत्री होकर पेट्रोल पम्प के पास एक गुमटी को चपेट में लेता हुआ, पुल से नीचे जा गिरा| ट्रक में चूना भरा हुआ है, जिसके कारण पानी में चूना का सफ़ेद गुब्बार उठने लगा| हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ उमड़ पडी|

पानी में कंटेनर में भरा चूना घुलने के कारण पानी गर्म होने लगा। इस कारण बचाव कार्य मे दिक्कतें आ रही है। साथ ही चूना उड़ने से भी बचाव कार्य में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बचाव कार्य जारी है| ट्रक के नीचे दो लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है|

बता दें कि इस पुल पर कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं| कुछ साल पहले ही एक कार भी यहां से नीचे गिर गई थी, इस हादसे में कई लोगों की मौत हुई थी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews