राखी पर बाजार में उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंस भूले लोग, प्रशासन बेपरवाह

राखी पर बाजार में उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंस भूले लोग, प्रशासन बेपरवाह

राजगढ़,डेस्क रिपोर्ट

राजगढ़ में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन बाजारों में भीड़ कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। लोग सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे हैं। जिले में कोरोना के 301 से अधिक मरीज सामने आ गए हैं और 9 लोगो की जान भी चली गई है, बावजूद इसके जिले में लोगो की लापरवाही व प्रशासन की अनदेखी के कारण बाजार में राखी की खरीदी के लिए बिना मास्क के भीड़ जुट रही है।

ये तस्वीरें राजगढ़ जिले के खिलचीपुर के मुख्य बाजार की है ,जहां लोगो की भारी भीड़ दिख रही है। जिस जगह ये भीड़ दिख रही है कुछ दिनों पहले ही यहां कोरोना का एक मरीज मिला था जिसके बाद इस बाजार को 14 दिन के लिए सील किया गया था। लेकिन 14 दिन बाद जैसे ही ये बाजार खुला वैसे ही यह से फिर लोगो की लापरवाह भीड़ दिखने लगी है । बाजार में खुल रही इन राखियों की दुकान पर बिना मास्क के लोग सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं, लेकिन इन्हें को कोई रोकने टोकने वाला नहीं है। कहीं ऐसा न हो कि लोगो की ये लापरवाही प्रशासन पर भारी पड़ जाए ।।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews