दिग्विजय की BJP को चेतावनी, विधायकों को लालच और धमकियां देना बंद करें

digvijay-attack-on-sadhvi-and-sangh-in-bhopal-madhypradesh

मनीष सोनी/राजगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि कमलनाथ सरकार 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी । उन्होने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि वो विधायकों को लालच और धमकियां देना बंद करे।

राजगढ़ पहुंचे दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी का ये तीसरा प्रयास था जिसमें वो खुलेआम पैसे या अन्य ऑफर देकर विधायकों तो तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होने कहा कि जनता द्वारा चुनी गई सरकार को विफल करने के लिये बीजेपी का ये हथकंडा नाकाम हो चुका है। दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा से निवेदन किया कि विधायकों को लालच देना बंद करें। वहीं बीजेपी विधायक संजय पाठक को लेकर कहा कि उन्होने हमेशा संजय पाठक को बेटे की तरह समझा है लेकिन वो माता पिता को सम्मान देने की संस्कृति भूल रहे हैं।

दिग्विजय सिंह राजगढ़ में महिला दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उनके साथ कांग्रेस के तीन और बड़े नेता पहुंचे थे जिनमें राजगढ़ प्रभारी मंत्री जयवर्धन सिंह,जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ओर ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह शामिल थे।

वही जनसम्पर्क मंत्री पीसी ने मंच से कुछ दिनों पहले चर्चाओं में रहे राजगढ़ थप्पड़ कांड की घटना पर मज़ाकिया लहज़े में कहा कि यहां के थप्पड़ की गूंज इस तरह फैली कि उसपर एक फिल्म भी बन गई जिसे मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मनोरंजन के लिए टैक्स फ्री कर दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews