तहसीलदार पर पेट्रोल छिड़कने वाले BJP नेता के बदले सुर, बोला बोतल में जूस लेकर गया था साहब के लिए

तहसीलदार पर पेट्रोल छिड़कने वाले BJP नेता के बदले सुर, बोला बोतल में जूस लेकर गया था साहब के लिए

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। तहसीलदार को नपा कर्मचारियों पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश करने वाले बीजेपी नेता के तेवर मामला दर्ज होते ही ठंडे पड़ गए, पुलिस कार्रवाई के खौफ में के मामले में टि्वस्ट आ गया है। FIR दर्ज होने के बाद भाजपा नेता भगवान सिंह राजपूत‎ ने कहा कि वह बोतल में पेट्रोल नहीं बल्कि लेमन जूस लेकर गया था तहसीलदार के लिए। भाजपा नेता ने हास्यापद सफाई देते हुए कहा कि मैं तो साहब के लिए लेमन जूस लेकर आया था। मैंने बोतल छलकाकर यह बताया था कि यह जूस है। जब भी वे आए चाय-पानी की व्यवस्था मैं करवाता हूं। मेरे लिए तो अतिथि देवो भव: हैं। हालांकि, एक दिन पहले हुए इस घटनाक्रम में वीडियो ने सच्चाई खुद बयां कर दी थी, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भाजपा नेता ने किस तरह बोतल में  पेट्रोल भरकर स्टाफ पर छिड़क दिया था और फिर नेता भगवान सिंह राजपूत पेट्रोल छिड़कने के बाद माचिस भी मांगते नजर आए थे। पुलिस ने भाजपा‎ नेता और उसके भाई पर FIR दर्ज कर ली है। मंगलवार को बड़ी संख्या में तहसीलदार सहित राजस्व अमला कलेक्टर से मिला। इन्होंने भाजपा नेता पर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़े.. MPPEB : उम्मीदवारों के लिए बड़ी सूचना, एग्जामिनेशन बोर्ड ने नियम में किए बदलाव, आदेश जारी

सोमवार को हुई इस घटना के बाद मंगलवार को भी जिले भर के सभी एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व अमले में नाराजगी नजर आई, सभी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इनकी मांग है कि आरोपी पर जानलेवा हमले की धारा 307 लगाई जाए। जल्द भाजपा नेता को गिरफ्तार करें। जो TI और पुलिस का अन्य जवान लेट-लतीफी करे उसे तुरंत हटाया जाए। अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर नारेबाजी की।

वही भाजपा नेता भगवान सिंह राजपूत‎ ने कहा कि पेट्रोल डालने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। मैंने किसी पर भी पेट्रोल नहीं डाला है। मैं तो साहब के लिए लेमन जूस लेकर गया था। मैं उन्हें कह रहा था कि साहब आप भी जूस पीएं और मैं भी ले लेता हूं। मैंने उन्हें छलका कर बताया कि यह लेमन जूस है। मैं आपका इतना सम्मान करता हूं और आप मेरा घर तोड़ रहे हैं। मेरे यहां कोई भी आया तो उसका मैं स्वागत करता हूं। उधर राजगढ़ के पचोर में अतिक्रमण हटाने के दौरान तहसीलदार और राजस्व अमले पर पेट्रोल डालने वाले आरोपी भगवान सिंह राजपूत को पुलिस ने मंगलवार शाम को सारंगपुर से गिरफ्तार कर लिया है। उधर, अतिक्रमण हटाने मंगलवार को तीन थानों का बल जेसीबी लेकर आरोपी के घर पहुंचा और बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त कर दिया।

गौरतलब है कि पचोर में शिवालय रोड का निर्माण‎ कार्य चल रहा है। इसी रोड पर भाजपा‎ नेता एवं कॉलेज जनभागीदारी समिति‎ के पूर्व अध्यक्ष भगवान सिंह का करीब 100 फीट चौड़ाई और 5‎ फीट लंबाई में अतिक्रमण है। इस‎ जमीन पर राजपूत ने पेड़ पौधे लगा‎ रखे हैं। इसे हटाने के लिए सोमवार शाम 4‎ बजे तहसीलदार राजेश सोरते, नप‎ सीएमओ पवन मिश्रा, नपा और‎ राजस्व कर्मचारियों के साथ मौके पर‎ पहुंचे थे। कार्रवाई के बीच‎ भगवान सिंह जेसीबी मशीन पर चढ़‎ गया और कार्रवाई रुकवाने का प्रयास‎ किया। जब अमला नहीं माना तो वह‎ घर के अंदर गया और वहां से पानी‎ की बोतल में पेट्रोल लेकर आया,‎ जिसे तहसीलदार, सीएमओ सहित‎ राजस्व और नपा अमले पर डाल दिया।‎

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews