शादी से लौटते समय हादसा, मारुति वेन के परखच्चे उड़े, तीन की मौत, 4 गम्भीर

शादी से लौटते समय हादसा, मारुति वेन के परखच्चे उड़े, तीन की मौत, 4 गम्भीर

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh)के राजगढ़ (Rajgarh) जिले में देर रात एक सड़क हादसे (Road accident) में मारुति वेन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वेन  में सवार लोग शादी के कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे ,लेकिन जीरापुर से माचलपुर रोड पर एक अज्ञात डंपर वाहन टक्कर से ये हादसा हो गया।

राजगढ़ जिले के माचलपुर जीरापुर मुख्य सड़क मार्ग पर देर रात एक मारुति वेन जिसमें बाराती शादी के बाद वापस आ रहे थे तभी एक अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसमें सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  सादलपुर गांव से कोडक्या बारात गई थी, उक्त बारात वापस कोडक्या गांव से  सादलपुर आ रही  थी, इसी दौरान धतुरिया गांव के यहा तेज रफ्तार  अज्ञात  डंपर टक्कर मारकर निकल गया जिसके कारण मारुति वेन पलट गई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई वही चार घायल हो गए जिनको उपचार के लिए राजस्थान के झालावाड ले जाया गया है। घटना के बाद  मृतकों सहित घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 108 की सहायता से लाया गया। तीनो मृतक सादलपुर गांव के ही हैं. मृतकों के नाम ओम प्रकाश पिता शांतिलाल शर्मा,रोशन पिता देवीलाल दांगी और  हरिओम पिता रामगोपाल दांगी बताये गए हैं।  इस भीषण दुर्घटना में 4 लोग घायल हुए इनमें  राजू दांगी ,कैलाश विश्वकर्मा, संजय दांगी, कमल दांगी शामिल है  जिन्हें झालावाड़ रेफर किया गया वहां घायलों का इलाज चल रहा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews