मंत्रीजी बोले- ‘मध्यप्रदेश में कोरोना का कारण कमलनाथ’

महेन्द्र सिंह सिसौदिया

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। राजगढ़ में प्रभारी मंत्री महेंद्र सिसोदिया ने बड़ा बयान देते हुए कोरोना के लिये तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होने कहा कि अगर तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुरू में सही कदम उठाए होते तो ये स्थिति नहीं होती।

ये भी देखिये – मध्य प्रदेश: गृह विभाग ने कोरोना कर्फ्यू को लेकर जारी की नई गाइडलाइन, पढ़े कितनी मिली छूट

कोरोना के कहर को एक साल से अधिक होने जा रहा है, लेकिन अब भी प्रदेश के मंत्री इसके लिए पूर्व मंत्री कमलनाथ पर इसका ठीकरा फोड़ रहे हैं। राजगढ़ में एक दिन के दौरे पर आये प्रभारी मंत्री व मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने एक बड़ा बयान देने हुये कहा है कि “कोरोना किसकी वजह से फैल रहा है, कमलनाथ जी ने शुरू में इस स्टेप्स सही लिया होता तो यह कोरोना की नौबत ही नहीं आती। कमलनाथ जी ने जो शुरू में रोकथाम नहीं की उसकी वजह से कोरोना फैला।” सिसोदिया यहीं नहीं रूके, उन्होने कमलनाथ पर वैक्सीनेशन के ड्राइव को पछाड़ने का आरोप भी लगाया और कहा कि कमलनाथ जी जैसे नेताओं ने वैक्सीन को फर्जी बता दिया और इसी नकारात्मकता के कारण लोग जागरूक नहीं हो पाए। अब तब कोरोना की तीव्रता बढ़ी तो लोगों को वैक्सीन का महत्व समझ में आया है और अब सभी वैक्सीनेशन करवा रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews