राजगढ़ में 40 से अधिक भेंडों की मौत, शव रखकर हाईवे पर लगाया जाम

राजगढ़ में 40 से अधिक भेंडों की मौत, शव रखकर हाईवे पर लगाया जाम

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) में 40 से अधिक भेड़ो की मौत हो गई, और आसपास के लोग मृत भेड़ो (Sheep) को उठा कर ले गए| जिससे नाराज भेड़ मालिकों ने मृत भेड़ो को NH 52 पर रख कर चक्का जाम कर दिया| बड़ी सख्या में भेड़ो की मौत व हाइवे जाम की सूचना के बाद मौके पर पुलिसबल व राजगढ़ SDM मौके पर पहुंची ।

बताया जा रहा है कि राजस्थान के पाली के आसपास के भेड़ चरवाहे अपनी भेड़ों को लेकर राजगढ़ जिले में पहुंचे हैं। करीब 2500 से अधिक भेड़ों को लेकर भेड़ मालिक यहां पर पहुंचे थे। पिछले करीब 4 दिनों से सड़क के आसपास खाली भूमि पर भेड़ों को चरा रहे थे। इसी बीच जब वह ब्यावरा की ओर भेड़ों को लेकर आगे बढ़ रहे थे तो चौखी ढाणी के समीप एक तालाबनुमा स्थान पर पानी भरा होने के चलते वह भेड़ों को पानी पिलाने के लिए वहां ले गए। इसके बाद भेड़ें जैसे ही पानी पीकर रोड पर पहुंची तो देखते ही देखते करीब 40 से अधिक भेड़ों की मौत हो गई। बड़ी संख्या में भेड़ो की मौत को लेकर नाराज लोगों ने NH52 पर जाम लगा दिया ।

राजस्थान के निवासी भेड़ मालिको ने आरोप लगाते हुए बताया कि भेड़ो की मौत के बाद भी मृत पड़ी भेड़ो तक को कुछ लोग यहां से उठा उठा कर भी ले गए। हादसे की जानकारी लगने पर प्रशासन व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर भेड़ो की मौत की वजह के लिए जांच करते रहे ,वही बड़ी सँख्या में हुई भेड़ो की मौत पर पशु विभाग ने सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजे है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews