नौकरानी ने परिवार को बेहोश कर पेट्रोल पंप व्यापारी के घर की एक करोड़ की चोरी

नौकरानी ने परिवार को बेहोश कर पेट्रोल पंप व्यापारी के घर की एक करोड़ की चोरी

राजगढ़| मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर में पेट्रोल पंप व्यापारी के यहां बीती रात करीब 1 करोड़ की चोरी का मामला सामने आया है| जिसमें घर मे काम करने वाली युवती ने खाने में पूरे परिवार को बेहोशी की दवा खिला दी और उसके बाद घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया| आज सुबह जब घर के लोगों को होश आया तब पूरी घटना का पता चला|

जिले के पचोर में पेट्रोल पंप व्यापारी राम गोयल के मुख्य बाजार में स्थित मकान में बीती रात उनके घर मे काम करने वाली नेपाली युवती ने पूरे परिवार को खाने में बेहोशी की दवा देकर करीब 1 करोड़ के आभूषण और नगद राशि की चोरी का मामला सामने आया है। राम गोयल की बेटी दिल्ली में रहती है, वह अपने साथ एक नेपाली लड़की अनुष्का को जो कि उसकी बेटी की केयरटेकर है, साथ में लेकर अपने पिता के घर राजगढ़ जिले के पचोर में लाई थी । नेपाली लड़की अनुष्का ने देखा कि इस घर में लाखों रुपए के जेवरात एवं नगद राशि है तो उसने अपने साथियों से संपर्क कर पूरे परिवार को रात के खाने में बेहोशी की दवा खिला दी जिससे पूरा परिवार बेहोश हो गया और नेपाली लड़की ने अपने साथियों के साथ घर में रखे जेवरात और लाखों रुपए लूट लिए।

सुबह जब परिवार के सदस्यों को होश आया तो घटना का पता चला। घर के मालिक का कहना है कि घर के हर कमरे की अलमारी में रखी ज्वेलरी व नगदी गायब है ,ओर चोरी करीब 1 करोड़ की हुई है , अभी भी व्यापारी राम गोयल की पत्नी व बेटी को होश नहीं आया है| उनके होश में आने के बाद ही पता चलेगा कितना माल गया है। घटना के बाद से नेपाली लड़की फरार है इसलिए पूरा शक उसी पर जा रहा है क्योंकि रात को खाने नेपानी युवती ने बाजरे की खिचड़ी बनाई थी ,जो उसे छोड़ कर पूरे परिवार ने खाई थी ,उसी बाजरे की खिचड़ी में बेहोशी की दवा उसी ने मिलाई इस लड़की के साथ और कितने लोग वारदात में हैं यह सब बाद में खुलासा होगा ।घटना की जानकारी लगने पर राजगढ़ के sp प्रदीप शर्मा पचोर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुचे ओर घटना की जांच की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews