राजगढ़ में 5 किलो के बाट से ब्रेड फैक्ट्री के मालिक की पीट-पीट कर हत्या

राजगढ़ में 5 किलो के बाट से ब्रेड फैक्ट्री के मालिक की पीट-पीट कर हत्या

राजगढ़। मनीष सोनी। 

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के आदर्श नगर कॉलोनी में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ब्यावरा शहर में अज्ञात लोगो द्वारा 50 वर्षीय ब्रेड फैक्ट्री के मालिक छोटे लाल कुशवाह को पांच किलो के लोहे के बाट से पीट-पीट कर बेरहमी से मार डाला।सुबह जब उनका लड़का पहुंचा तो गेट बाहर से लगा मिला।

पुलिस के अनुसार छोटेलाल पिता ताराचंद्र कुशवाह (50) निवासी आदर्श कॉलोनी की हत्या कर दी गई। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले वे कहीं गए थे कॉलोनी में ही बगल में काम करने वाला व्यक्ति उन्हें बस में बैठाकर आए थे। घर पर झाडू-पौछा करने आने वाली महिला ने देखा तो घर का दरवाजा बंद था।

बाद में उनका काछी मोहल्ले में रहने वाला बेटा पवन (28) पहुंचा तो उसे मैन गेट पर बाहर से ताला लगा मिला। अन्य दूसरे वैकल्पिक गेट पर बाहर का कुंदा लगा था। जब अंदर जाकर देखा तो उसके पिता छोटेलाल बिस्तर में लपेटे हुए थे, सिर पर किसी ने वार किए हैं और उनकी मृत्यु हो चुकी थी। बगल में ही खून से सना पांच किलो का बाट भी पुलिस को मिला है।  पुलिस फिर एफएसएल टीम पहुंची इसके बाद डॉग स्क्वॉड की टीम ने मुआयना किया। वही ब्यावरा पुलिस मामले की तफ्तीश कर जांच में जुटी है ।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews