राजगढ़ में MP-UP की पुलिस पर हमला, ग्रामीणों ने किया पथराव, 3 पुलिसकर्मी घायल

राजगढ़ जिले के कड़िया गांव में चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम पर ग्रामीण और आरोपियों के परिजनों ने हमला कर दिया। पथराव में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
Rajgarh

राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र में स्थित कड़िया गांव में चोरी के आरोपी को पकड़ने गई मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला और पथराव करने की खबर सामने आई है। यह घटना मंगलवार रात 11 बजे की है। ग्रामीणों के हमले में पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में हुए चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम गांव पहुंची थी। पुलिस अपनी कार्रवाई शुरू करती उसके पहले ही आरोपी के परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पत्थर बरसाना शुरू कर दिए। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं बाद में 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस दल पर किया गया पथराव

जानकारी के मुताबिक चोरी के मामले में फरार आरोपी को पकड़ने के लिए ललितपुर की पुलिस बोड़ा थाना पुलिस के साथ गांव पहुंची थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के दौरान शुरू हुआ विरोध धीरे-धीरे विवाद में बदल गया और पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया गया। इस घटना में ललितपुर पुलिस का एक और बोड़ा थाना के दो पुलिसकर्मी आरक्षक कपिल अटारिया और विनोद अहिरवार गंभीर घायल हुए हैं। तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल पचोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल हुए दोनों आरक्षकों को बेहतर इलाज के लिए ब्यावरा के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Rajgarh

पथराव करने वाले हिरासत में

घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार के सुबह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के एल बंजारे के नेतृत्व में करनवास, पचोर, नरसिंहगढ़ सहित 6 थानों की पुलिस टीम ने गांव में संयुक्त रूप से दबिश दी। इस दौरान पथराव में शामिल 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि हमला करने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews