Rajgarh News: किसानों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्काजाम, कांग्रेस विधायक ने दी चेतावनी

rajgarh

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में आज गुरुवार कांग्रेस विधायक बापू सिंह तंवर व एक दर्जन गाँव के ग्रामीणों ने ब्यावरा रोड पर स्थित खिमाखेड़ी गाँव के हाइवे 52 पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान किसानों ने बिजली न मिलने से NH52 पर जाम लगा दिया और राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर किसानों के साथ हाइवे पर धरने पर बैठ गए ,करीब दो घण्टे चले इस हंगामे के बाद मोके पर पहुंचे राजगढ़ एडीएम ने किसानों को आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

यह भी पढ़े.. बैतूल की 82 बेटियों को मिला रोजगार, बैंगलोर के आदित्य बिरला ग्रुप फैक्ट्री में करेंगी काम

मिली जानकारी के अनुसार, राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के खिमाखेड़ी गाँव के NH 52 पर बिजली न मिलने से नाराज एक दर्जन गाँव के किसानों ने राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर के साथ हाइवे पर चक्का जाम लगाते हुए धरने पर बैठ गए।  विधायक बापू सिंह का कहना है कि इस समय खेत मे किसान का बीज पड़ा है, जिसमे पानी देने के लिए उसे बिजली चाहिये लेकिन विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के किसानों को बिजली नही मिल रही है, जिसकी वजह से वह खोतो में पानी नही दे पा रहे है ।

इसी समस्या को लेकर 5 दिन पहले विधायक से बिजली विभाग को सूचना दे दी थी, लेकिन बावजूद इसके जब किसानों को बिजली नही मिली तो विधायक का गुस्सा फूट पडा और उन्होंने बिजली की समस्या को लेकर जाम हाइवे पर जाम लगा दिया । किसानों के हंगामे की सूचना के पर पुलिसबल व राजगढ़ एडीएम मौके पर पहुंचे और विधायक व किसानो के चर्चा की गई। वही 10 घण्टे में बिजली सप्लाई कर व्यवस्था सुधारने के आश्वासन के बाद किसान और विधायक माने। वही कांग्रेस विधायक ने चेतावनी दी है कि किसानों 10 घण्टे में अगर बिजली किसानों को नही मिली तो शुक्रवार फिर हाइवे पर चक्का जाम किया जाएगा ।।

जाम से लगी वाहनों की कतार

बिजली समस्या को लेकर हाईवे पर चक्का जाम से चले करीब 2 घंटे के इस हंगामे के कारण हाइवे के दोनों तरफ तीन तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई और लोग परेशान होते नजर आए ।आज बानपुर, खीमा खेड़ी, मुंडला, लालगढ़, हिरणखेड़ी, पीपलबे पुरोहित, राजलिबे, लक्ष्मणपुरा, खण्डियावे, खरना, हलालपुरा, चौकी, रामपुरिया, जूनापानी, कोयला, बईखेड़ा , बहीहेड़ा, रामगढ़, कालीतलाई, बिरामपुरा, के ग्रामीणों द्वारा विद्युत मंडल द्वारा की जा रहा है, तानाशाही एवं सिंचाई के लिए बिजली नहीं दिए जाने के विरोध में कांग्रेस तंवर के नेतृत्व में चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल पर एडीएम कमल नागर द्वारा समस्या के शीघ्र समाधान के आश्वासन के बाद धरने का समापन किया गया।

[dgv_vimeo_video id=”644704668″]

[dgv_vimeo_video id=”644706510″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews