Rajgarh News : आकाशीय बिजली की चपेट में आए पिता-पुत्र, पुत्र की मौत, पिता गंभीर

Rajgarh News : आकाशीय बिजली की चपेट में आए पिता-पुत्र, पुत्र की मौत, पिता गंभीर

Rajgarh News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना क्षैत्र के अंर्तगत पड़ाना कस्बे के समीप साधनखेड़ी गांव से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ अचानक तेज बारिश और गर्जना के साथ बिजली गिरी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। मिली जानकारी के अनुसार स्वयं के खेत पर बैठे एक ही परिवार के पांच सदस्यों में से दो पर आकाशीय बिजली की चपेट मे आकर झुलस गए। बिजली गिरने से युवक विजेंद्र गुर्जर (25) और भगवानसिंह गुर्जर (50) झुलस गये। विजेन्द्र की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि भगवानसिंह को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सारंगपुर अस्पताल से प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया है।

पेड़ के नीचे बैठे थे पिता-पुत्र

प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानसिंह गुर्जर (50) साधनखेड़ी गांव के जंगल में खेत पर घर बनाकर रहते है। जहां रविवार को दोपहर ढाई बजे अचानक आई तेज बारिश के दौरान हुई गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से पिता भगवानसिंह पिता भंवरसिंह गुर्जर गंभीर घायल हो गए और उसका पुत्र विजेंद्र सिंह गुर्जर कि मौत हो गयी। जिन्हे सारंगपुर अस्पताल लाया गया। जहां पुत्र को मृत घोषित कर दिया जबकि पिता को गंभीर अवस्था मे शाजापुर रेफर किया गया है। घटना के समय परिवार के पांच सदस्य खेत पर ही थे। लेकिन तीन घर मे चले गए जबकि दो पेड के नीचे ही बैठे रहने से बिजली कि चपेट मे आ गए।
राजगढ़ से जितेन्द्र राठौर की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews