चुनाव प्रचार के दौरान शराब बांटते युवक को FST दल ने पकड़ा, मामला दर्ज

rajgarh

Rajgarh News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में चुनाव को प्रभावित करने के लिये मतदाताओं को शराब बांटने की घटना सामने आई है। मंगलवार को रात्रि में खिलचीपुर विधानसभा के ग्राम-गौरियाखेड़ी में चुनाव के दौरान शराब बांटने की शिकायत ग्रामीणों ने माचलपुर पुलिस को दी। जिस पर माचलपुर पुलिस FST दल के साथ ग्राम-गौरियाखेड़ा पहुँची, तो वहाँ उन्होने एक युवक को पकड़ा। युवक मारूति कार का ड्रायवर बताया जा रहा है, जिसमें शराब के क्वाटर रखे हुए थे। पुलिस ने मौके से 21 शराब के क्वाटर सहित मारुति कार को जप्त करते हुए कार चालक विष्णु प्रसाद गोस्वामी को गिरफ्तार किया है।

यह है पूरा मामला

इस मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि माचलपुर थाने में FST दल के प्रभारी पटवारी योगेश पाटीदार की शिकायत पर अपराध क्रमांक 374/23, धारा 188, 34 भादवि के अंर्तगत दर्ज कर, विटारा ब्रिजा कार क्रमांक MP39C2211 और 21 देशी शराब के क्वाटर व आरोपी ड्रायवर से 2100 रूपये नगद राशि जप्त की है।

car

[dgv_vimeo_video id=”884753289″]

घटना के बाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने में पहुंच कर चुनाव दौरान भाजपा प्रत्याशी पर शराब बांटने के आरोप लगाए है। इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता जसवंत गुर्जर ने बताया कि गोरियाखेड़ा गांव में हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमे सूचना दी, कि यहां भाजपा प्रत्याशी के कार्यकर्ता शराब बाट रहे है और चुनाव को प्रभावित कर रहे है। हमने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी । जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ा और गाड़ी और शराब भी जप्त करवाई, माचलपुर थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
राजगढ़ से जितेन्द्र राठौर की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”884736372″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews