Rajgarh News : 30 फीट गहरे कुएं की सफाई के दौरान 3 लोगों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस से जान जाने की आशंका

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Rajgarh News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँघर के अंदर बने 30 फीट गहरे निजी कुए में उतरे 3 लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों दलित परिवार के लोग हैं। कुआ ओमप्रकाश वर्मा के घर के अंदर था, जिसमें पानी में सड़ने की बदबू आ रही थी। जिसकी सफाई करने ओमप्रकाश वर्मा (30) नीचे उतरा था, जो कि बेहोश होकर पानी में डूबने लगा, तो उसे बचाने आये दो पड़ोसी युवक भी बेहोश होकर पानी में गिर गये और तीनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।

तीनों बेहोश होकर पानी में गिरे, डूबने से हुई मौत

दिल दहला देने वाली यहां घटना राजगढ़ जिले के कुरावर थाना क्षेत्र के माना गांव की है। दरअसल सोमवार को सुबह माना गांव में रहने वाले दलित समाज के ओमप्रकाश वर्मा (30) अपने घर के अंदर बने 30 फीट गहरे निजी कुएँ में से मरे हुए मेढ़क निकालने व सफाई के लिये उतरा था। पास में उनका बड़ा भाई जगदीश वर्मा खड़ा था। ओमप्रकाश जैसे ही कुए में उतरा वह अचानक बेहोश होकर पानी में डुबने लगा। जिसको देखकर जगदीश ने पड़ोसियों को आवाज दी, तो पास में रहने वाले कांताप्रसाद वर्मा (35) व विष्णु वर्मा (32) आ गये और ओमप्रकाश को बचाने के लिये कुए में उतरे। इस दौरान कुए के अंदर ही तीनों बेहोश होकर एक के बाद एक पानी में गिर गए, जिसके कारण डूबने से इन तीनों की मौत हो गई।

प्रशासन की टीम जांच में जुटी

घटना के बाद कुरावर पुलिस सहित प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कुएं में डूबे तीनों लोगों के शवों को बाहर निकाला गया। फिलहाल इन तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नरसिंहगढ़ अस्पताल में भेजा गया है। बताया जा रहा है, कि जहरीली गैस के रिसाव के कारण तीनों बेहोश हो गए थे। फिलहाल नरसिंहगढ़ पुलिस और प्रशासन की टीम इस मामले में जांच कर रही है, घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है।
राजगढ़ से जितेन्द्र राठौर की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews