Rajgarh News : नशे के सौदागरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 3 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Rajgarh News : नशे के सौदागरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 3 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Rajgarh News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहाँ जिले के जीरापुर पुलिस ने ब्राउन शुगर को सप्लाई करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने करीब 3 लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर को बरामद किया है।

यह है मामला

जीरापुर पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि एक व्यक्ति सुसनेर रोड़ की तरफ से ग्राम धतरावदा की ओर जा रहा है। जिसको लेकर पुलिस ने एक टीम बनाई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी। जहां मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा, पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम लालजी सेन (40) निवासी ग्राम रेहली ,थाना गोटेगांव,जिला नरसिंहपुर बताया। पुलिस ने जब पकड़े गए आरोपी की तलाशी ली, तो उसके जैकेट की दाहिनी तरफ की जेब में से एक सफेद रंग की प्लास्टिक की पारदर्शी थैली में 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस इस आरोपी को पकड़ कर थाने ले आई, आरोपी के पास से मिली ब्राउन शुगर की कीमत 3 लाख है। पुलिस ने ब्राउन शुगर को जब्त कर आरोपी लालजी सेन पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस इस मामले में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिससे ब्राउन शुगर के बड़े गिरोह के बारे में जानकारी मिल सकती है।
राजगढ़ से जितेन्द्र राठौर की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”852106819″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews