राजगढ़ पुलिस ने अलग अंदाज में मनाया नया साल, लोगों को दिया हेलमेट का तोहफा और सुरक्षा की सीख

राजगढ़ पुलिस ने अलग अंदाज में मनाया नया साल, लोगों को दिया हेलमेट का तोहफा और सुरक्षा की सीख

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट| देश भर में वर्ष 2021 में प्रवेश करने के साथ ही इस नए साल (New Year) को लोगो ने मौज मस्ती के साथ मनाया, तो वही राजगढ़ पुलिस (Rajgarh Police) ने इस नए साल की शुरुआत कुछ अलग तरीके से की। राजगढ़ में नववर्ष पर पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को निःशुल्क हेलमेट व फूल देकर सुरक्षा का संदेश दिया ।

राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा ने सड़क पर बिना हेलमेट के निकल रहे वाहन चलाने वालों लोगो को रोक कर निःशुल्क हैलमेट देते हुए अपने हाथों से 30 लोगो को हैलमेट पहनाए| वही पुलिसकर्मियों ने भी वाहन चालको को फूल हाथ मे देकर लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए उन्हें नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

इस दौरान सड़क पर 30 लोगों को हेलमेट भी वितरित किए गए और सभी से अपील की गई कि वह हेलमेट का उपयोग करते हुए ही वाहन चलाएं। आयोजन के दौरान एसपी प्रदीप शर्मा सहित राजगढ़ के पुलिसकर्मिय मौजूद थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews