राजगढ़ में बेखौफ चोरों का आतंक, सिविल लाइन कॉलोनी से दो बाइक चोरी, घटना CCTV में हुई कैद

सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश चोरों को कॉलोनी में करीब 15 मिनट तक घूमते हुए देखा गया। वे हर घर की स्थिति का जायजा ले रहे थे और खुलेआम बिना किसी डर के घूमते नजर आए।
Chori Crime Police Arrest

Rajgarh News : प्रदेश में इन दिनों शहर से लेकर गांव तक चोरों का आतंक है। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से आ रहा है जहाँ मंगलवार देर रात जिले की सिविल लाइन कॉलोनी में चार नकाबपोश चोरों ने एक घर के पोर्च से दो बाइकों की चोरी कर ली। चोरों ने वारदात से पहले 10 से ज्यादा घरों की रेकी की, यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

15 मिनट तक घूमते रहे चोर

सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश चोरों को कॉलोनी में करीब 15 मिनट तक घूमते हुए देखा गया। वे हर घर की स्थिति का जायजा ले रहे थे और खुलेआम बिना किसी डर के घूमते नजर आए। आखिरकार, शरीफ उद्दीन पप्पू भाई के मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने घर के पोर्च में खड़ी दो बाइकों को चुरा लिया। इस घटना ने कॉलोनी के निवासियों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

पीड़ितों ने दर्ज कराई शिकायत

मकान में रहने वाले किरायेदार हरिशंकर और सर्जन सिंह ने बताया कि रात को उन्होंने अपनी-अपनी बाइक पोर्च में खड़ी की थी। सुबह जब वे काम पर जाने के लिए बाहर निकले, तो दोनों बाइकों को गायब पाया। इसके बाद उन्होंने तुरंत कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने दोनों पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”1047158736″]

ब्यावरा में भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

राजगढ़ में चोरों का यह आतंक पहली बार नहीं है। ब्यावरा में हाल ही में इसी तरह की घटनाएं सामने आई थीं, जहां चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया था। अब राजगढ़ में चोरी की इस घटना ने स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1047163123″]

स्थानीय लोगों में आक्रोश

इस घटना के बाद सिविल लाइन कॉलोनी के लोग डरे हुए हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और इलाके में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है।

राजगढ़ से जितेन्द्र राठौर की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1047159627″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews