
राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। ब्यावरा में आगरा मुंबई हाईवे पर कृषि कानून को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में हाईवे पर चक्का जाम किया और प्रदर्शन करते हुए हाईवे पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान गुना से कार द्वारा बारात लेकर शादी करने जा रहे दूल्हे ने भी प्रदर्शन में शामिल होकर किसानों का समर्थन किया। राजगढ़ में हाइवे से बारात लेकर जा रहा दूल्हा चक्काजाम में शामिल हो गया।
प्रदर्शन और चक्काजाम के दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान कार से बारात लेकर वहां से निकल रहा एक दूल्हा भी रूक गया और इस प्रदर्शन में शामिल हो गया। दूल्हे ने अपनी शादी से पहले किसानों के हक में समर्थन दिया और यहां रूककर चक्काजाम में शामिल हुआ। इस जाम से घंटों तक हाईवे बंद रहा और यात्री बसों में बैठे रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कृषि विधेयक वापस लेने की मांग की। यहां विधायक सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

