कलेक्ट्रेट में शॉट सर्किट से लगी आग,अफरा तफरी का माहौल

कलेक्ट्रेट में शॉट सर्किट से लगी आग,अफरा तफरी का माहौल

राजगढ़

मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आपदा प्रबंधन की बैठक के दौरान शार्ट सर्किट होने से अफरातफरी मच गई। कलेक्टर ऑफिस में बैठक चल रही थी, इस बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह सहित जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी, राजगढ़ सांसद रोडमल नागर सहित जिले के सभी विधायक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इसी दौरान अचानक कलेक्टर कार्यालय में तेज आवाज के साथ शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग लगते ही कलेक्टर परिसर में भगदड़ का माहौल बन गया। आग लगने के कारण वहां भगदड़ का माहौल बन गया।

इस पूरे वाकये के दौरान राजगढ़ सांसद रोडमल नागर के पीएसओ भी वहां मौजूद थे। उन्होने आग बुझाने के लिए अग्निशामक यंत्र के सिलेंडर को लेकर शॉर्ट सर्किट पर जहां आग लगी होती है,उसे बुझाते की कोशिश की और कामयाब भी हुए। उनकी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा कलेक्टर कार्यालय में होने से बच गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews