स्कूल में गायत्री मंत्र बोलने पर प्राचार्य ने बच्चों को रोका,वीडियो वायरल

mp news

MP CM RISE SCHOOL NEWS : मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा मे बुधवार को सीएम राइज स्कूल में प्राचार्य और शिक्षिका ने प्रार्थना सभा में प्रार्थना के तुरंत बाद बोले जा रहे गायत्री मंत्र पर रोक लगा दी है। प्राचार्य सहित शिक्षिका ने बच्चों को भरी सभा में डांट लगा दी। घटना का वीडियो वहां खडे एक युवक ने बना लिया। वीडियो बनाते देख युवक की तरफ प्राचार्य दौड़े लेकिन उसके पहले उसने वायरल कर दिया।

[dgv_vimeo_video id=”848815166″]

ज़ब बीच में रोका गायत्री मंत्र
घटना बुधवार सुबह की है, ज़ब ब्यावरा के सीएम राइज स्कूल में रोज की तरह सुबह प्रार्थना सभा में प्रार्थना चल रही थी। प्रार्थना में सभी बच्चे “सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु, करते है हम शुरू आज का काम प्रभु गा रहे थे। प्रार्थना के तुरंत बाद रोज की तरह गायत्री मंत्र दोहराया जाने लगा। वीडियो के अनुसार गायत्री मंत्र के बोलने के दौरान ही शिक्षिका माजिदा सिद्दीकी पीछे से चलकर आगे आई और प्राचार्य के कान में कुछ कहा, उसके बाद प्राचार्य दुष्यन्त राणा ने तुरंत सभी बच्चों को डांट लगा दी और कहा की किसने कहा है तुमसे यह बोलने को, वो यहीं नहीं रुके उन्होंने वहां वीडियो बनाने वाले युवक को जमकर डांट फटकार की. घटना के बाद से ब्यावरा के हिंदू समुदाय में आक्रोश पनप रहा है, इस मामले में प्राचार्य दुष्यन्त राणा से बात की तो उनका कहना है की कल तक गायत्री मंत्र बोला जाता था. लेकिन अब नहीं बोला जाएगा ऐसे ऊपर से निर्देश है। बता दें सीएम राइज स्कूल ब्यावरा में 192 बच्चे अध्ययनरत है, जिसमे दो बच्चे मुस्लिम बताए जा रहे है, लेकिन उन्हें गायत्री मंत्र से कोई परहेज नहीं है। स्कूल खोला गया तब से यहां प्रार्थना के अंत में गायत्री मंत्र बोला जाता है। लेकिन बुधवार को शिक्षिका माजिदा सिद्दीकी के कहने के बाद प्राचार्य ने इसे बंद करा दिया गया।

[dgv_vimeo_video id=”848816908”]

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews