पीएचई विभाग के चौकीदार ने दफ्तर के रूम में फांसी लगाकर की खुदकुशी

suicide

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। नरसिंहगढ़ पीएचई विभाग के चौकीदार रामचरण दांगी (55 वर्ष) ने कार्यालय के अंदर चौकीदार के लिये बने रूम में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल चौकीदार द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नही चल सका है। नरसिंहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।

रामचरण दांगी नरसिंहगढ़ के सूरजपोल स्थित पीएचई विभाग के कार्यालय में चौकीदार थे।शनिवार शाम को कार्यालय के अंदर बने चौकीदार के रूम की लाइट बंद देख रामचरण के साथ काम करने वालो ने रूम की लाइट जलाई तो उन्हें रस्सी पर लटकी रामचरण दांगी की लाश दिखी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना पर पहुंची नरसिंहगढ़ पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामचरण दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की, अभी इस बात का पता नहीं चल सका है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews