रिश्वत लेते डॉक्टर का वीडियो वायरल, डिलीवरी कराने के लिए मांगे पैसे

रिश्वत लेते डॉक्टर का वीडियो वायरल, डिलीवरी कराने के लिए मांगे पैसे

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। खुजनेर जिला राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ महिला डॉक्टर का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल। ये एक महिला की डिलीवरी कराने की एवज़ में रिश्वत मांग रही हैं।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर का नाम शीला सिंह है और एक ग्रामीण महिला की डिलीवरी कराने के बाद वो उसके घरवालों से 2000 रूपये ले रही हैं। इतना ही नहीं, डॉक्टर ने घरवालों से स्वीपर को भी 200 रूपये देने को कहा। डॉक्टर शीला सिंह को पैसे देने वाला व्यक्ति डेढ़ हजार लेने को कहता है लेकिन वो दो हजार पर अड़ जाती हैं। इसी के साथ ये डॉक्टर डिलीवरी कराने के अपने काम का बखान ऐसे कर रही हैं, जैसे उन्होने प्रसूता पर कोई एहसान किया हो। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह दबंगई से डॉक्टर, पैसों की डिमांड कर रही है। हालांकि एमपी ब्रेकिंग इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews