निकाय चुनाव से पहले बिगड़े MP के पूर्व मंत्री के बोल, VIDEO VIRAL होते ही मचा हड़कंप

MP

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Election) से पहले मध्य प्रदेश (MP) में जमकर बयानबाजी का दौर चल रहा है। सत्तापक्ष बीजेपी(BJP) और विपक्ष कांग्रेस (Congress) एक दूसरे पर तीखे वार कर रहे है, ऐसे में बोलते बोलते नेताओं की जुबान भी तेजी से फिसल रही है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले (Rajgarh district) से सामने आया है, यहां कांग्रेस को कोसते हुए पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव (Former Minister of State Badrilal Yadav) के बोल इतने बिगड़ गए कि उन्होंने विवादित बयान दे दिया।

यह भी पढ़े.. MP School: स्कूल फीस पर शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का बड़ा बयान- कलेक्टर को मिलेंगे निर्देश

दरअसल, रविवार को राजगढ़ के खिलजी में आयोजित हितग्राही सम्मान सम्मेलन में पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता (Senior Bjp Leader) और पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव ने शराब को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस वाले डीजल, पेट्रोल, (Petrol-Diesel Price)गैस टँकी के बढ़ते दामो पर गाड़ियां बांध रस्सी से खींच रहे है और विरोध कर रहे है। वही जनता से सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस वाले चुप चाप दारू पी रहे है, कभी तुमने किसी से दारू का भाव पूछा क्या ।

यादव इतने पर भी नहीं रुके और आगे कहा कि कांग्रेस के पास ना तो भोपाल (Bhopal) की चाबी है  और ना ही दिल्ली(Delhi) की चाबी है, क्या करोगे उन्हें वोट (Vote) देकर कहां से लाओगे पैसे।इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होते ही सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। वही कांग्रेसियों ने बीजेपी नेता को घेरना शुरु कर दिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews