शोले की तर्ज पर आत्महत्या करने टंकी पर चढ़ा युवक, नगर पालिका के नोटिस से हुआ परेशान

शोले की तर्ज पर आत्महत्या करने टंकी पर चढ़ा युवक, नगर पालिका के नोटिस से हुआ परेशान

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। ब्यावरा में उस समय हड़कंप मच गया जब दुकानदान युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। बताया जा रहा है युवक पर ब्यावरा नगर पालिका ने दुकान किराये की वसूली को लेकर नोटिस जारी किया था, जिसके बाद वो टंकी पर चढ़ गया।

जानकारी के मुताबिक ब्यावरा नगर पालिका की दुकान के बकाया किराये को लेकर  घनश्याम नामक युवक को दुकान की वसूली को लेकर 70 हजार रुपये का नोटिस दिया गया था। इसे लेकर घनश्याम काफी परेशान था और इसी परेशानी के चलते वो ब्यावरा बस स्टैंड पर बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। युवक के पानी की टंकी पर चढ़ने की खबर के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ब्यावरा पुलिस मौके पहुंची। इस बीच इस पूरे ड्रामे को देखने के लिए लोगो की भीड़ लग गई, भीड़ में कुछ युवक इसका वीडियो बनाने लगे।

कुछ देर बाद मौके पर ब्यावरा नगर पालिका सीएमओ और विधायक रामचन्द्र दांगी मौके पर पहुंचे। उन्होने टंकी पर चढ़े युवक को समझाया व नोटिस पर कोई कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा गया। लेकिन तब तक पूरे इलाके में घटना की खबर लग गई थी और लोग दूर दूर से यहां आ पहुंंचे थे। बाद में युवक ने बताया कि कोरोना काल में उसकी दुकान नहीं चल पाई जिसके कारण वो किराया जमा नहीं कर सका। उसने कहा कि वो धीरे धीरे थोड़ा थोड़ा कर किराया जमा कर देगा, लेकिन अब उसे कोई परेशान न करें। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने भी उसकी काउंसलिंग की और किसी तरह का आत्मघाती कदम न उठाने की समझाईश दी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews