
Rajgarh News : मध्यप्रदेश के राजगढ़ में युवक की हत्या का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, मामले की जांच में जुट गई है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
माचलपुर थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, घटना माचलपुर थाना क्षेत्र की है, जहां बुधवार की रात 8 बजे सोयत गोघटपुर रोड पर माचलपुर पुलिस को युवक की लाश मिली। जिसके गले में लोहे की रॉड फसी हुई थी। जिसे देखकर लग रहा था कि किसी ने बेरहमी के साथ युवक की हत्या की है। पुलिस की छानबीन में मृतक की पहचान लखन राजपूत, उम्र 28 साल ग्राम धानोदा निवासी के रुप में हुई है।
जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि इस घटना के बाद मौके पर ख़िलचीपुर एसडीओपी आनन्द राय सहित तीन थाने का पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। साथ ही, ये पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि युवक की हत्या हुई है या हादसा हुआ है। यदि हत्या हुई तो किसने की है और क्यों की है।
राजगढ़ से जितेन्द्र राठौर की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

