रतलाम में फ्रीगंज स्थित इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

रतलाम में फ्रीगंज स्थित इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

सांकेतिक तस्वीर

रतलाम, सुशील खरे। रतलाम (Ratlam) में फ्रीगंज स्थित एक इलेक्ट्रानिक सामान के गोदाम में शाम को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि आग की लपटें और धुआं शहर के दूर दराज इलाकों तक नजर आ रहा था। इस अग्निकाण्ड में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर ब्रिगेड (fire brigade) ने जल्दी ही इस आग पर काबू पा लिया।

यह भी पढ़ें…किसानों से बोले शिवराज सिंह चौहान-ऋण के भुगतान की तिथि 31 मई, ब्याज भरेगी सरकार

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोबत्ती स्थित दूरदर्शन इलेक्ट्रानिक्स का फ्रीगंज में गोदाम बना हुआ है, जहां बड़ी मात्रा में फ्रिज और कूलर इत्यादि रखे हुए थे। इस गोदाम में शाम करीब चार बजे अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और आग की लपटें और धुआं काफी दूर से नजर आने लगा। आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की फायर गाड़ियां फौरन घटनास्थल पर पंहुची। फायर ब्रिगेड ने करीब पौन घण्टे में आग पर काबू पा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग पर काबू पाने के लिए पांच फायर ब्रिगेड गाड़ियां का उपयोग किया गया था। आगजनी को देखते हुए पुलिस भी घटनास्थल पर पंहुच गई थी। इग आगजनी में किसी प्रकार की कोई जनहानि होने की खबर नहीं है। आगजनी से हुए नुकसान का फिलहाल कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। आगजनी के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुए है। प्रारंभिक तौर पर शाट सर्किट को आगजनी का कारण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें…निवाड़ी : ड्यूटी से नदारत थे दो पुलिसकर्मी, एसपी ने किया निलंबित

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews