चाय बनाते हुए पूरी तरह आग से झुलसा युवक, जलते हुए आया घर से बाहर

चाय बनाते हुए पूरी तरह आग से झुलसा युवक, जलते हुए आया घर से बाहर

रतलाम, सुशील खरे। ग्राम सालाखेड़ी में एक दर्दनाक हादसे में चाय बनाते हुए युवक पूरी तरह आग में झुलस गया। ग्रामीणों ने आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल भेजा जहां उसकी हालत गंभीर है।

रतलाम जिले के ग्राम सालाखेड़ी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक युवक अपने घर में चाय बनाते समय गैस की टंकी में आग लगने से झुलस गया। पूरे घटनाक्रम के अनुसार सुनील नामक युवक अपने घर में चाय बनाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान उसने गैस को चालू करने की कोशिश की तो वह चालू नहीं हुई। दो-तीन बार उसने बटन को बंद चालू किया, इसके पश्चात उसने चाय थोड़ी देर बनाने का सोच कर गैस को बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद जब उसने फिर चाय बनाने का प्रयास किया तब तक गैस चूल्हे का बटन खुला होने से आसपास गैस फैल चुकी थी। उसने जब लाइटर जलाया तो गैस की टंकी में आग लग गई, जिसके चलते वह पूरा आग की चपेट में आ गया। इसके बाद वो जान बचाने के लिए जलता हुआ ही दौड़कर घर के बाहर आया। ग्रामीणों ने उसे देखा तो उस पर पानी और कंबल आदि डालकर आग बुझाई और उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां 90% जलने के बाद उसका उपचार जारी है और हालत गंभीर है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews