रतलाम में ATS की दबिश, अकरम नाम के युवक की तलाश, भारी पुलिस बल तैनात

रतलाम में ATS की दबिश, अकरम नाम के युवक की तलाश, भारी पुलिस बल तैनात

रतलाम, सुशील खरे
मध्यप्रदेश के भोपाल से रतलाम में एटीएस याने की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड का दल पहुंचा है। यहां पर जवाहर नगर क्षेत्र में अकरम नाम के व्यक्ति के घर पर दबिश दी गई है। शुरुआती सूचना के अनुसार दबिश की सूचना लीक होने के बाद एटीएस के पहुंचने के पूर्व ही अकरम फरार हो गया। अब पूरे मोहल्ले की घेराबंदी की गई है व घर की तलाशी ली गई है। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी भारी संख्या में सहयोग के लिए पहुंची है। फिलहाल कोई अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार राजस्थान के कोटा जिले में किसी बड़े हत्याकांड या गोली चलाने के मामले में युवक की तलाश है।

रात करीब लगभग 8 बजे रतलाम के जवाहर नगर क्षेत्र में एटीएस का दल पहुंचा। दल में करीब 10 – 15 लोग सवार है व 2 – 3 अलग-अलग वाहन में आए है। इनके साथ स्टेशन रोड व औद्योगिक पुलिस थाने का बल भी शामिल है। दल अकरम सहित कुल तीन लोगों की तलाश में आया है। सज्जन मिल के सामने अंबेडकर नगर क्षेत्र में यह दबिश हुई है। फिलहाल तलाश जारी शुरुआती जानकारी के अनुसार दल के आने के पहले ही अकरम को दबिश की सूचना मिल गई थी। इसके बाद वो फरार हो गया है। हालांकि पूरे मोहल्ले को घेर लिया गया है व जमकर तलाशी अभियान जारी है। हालांकि क्षेत्र में लोग अपने घर से बाहर भी आ गए है व पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। पुलिस के अन्य अधिकारियों के पहुंचने की भी सूचना है।

अकरम का पिता आम्बेडकर नगर में टेलरिंग की दुकान चलाता है। यह जानकारी मिलने पर पुलिस का एक दल अम्बेडकर नगर भी पंहुच गया। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक अकरम की तलाश किसी आतंकी कनेक्शन के इनपुट के चलते की जा रही है। यह जानकारी भी सामने आ रही है कि अकरम कुछ समय पहले कोटा में था,और कोटा में हुई किसी गोलीबारी में भी शामिल था। उसकी तलाश में कोटा पुलिस भी रतलाम आ चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews