रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में विकलांगता दिवस पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का अलग ही रुप देखने को मिला। विकलांगता दिवस पर कलेक्टर एसपी समेत आला अधिकारी विकलांगों की हौसला अफजाई के लिए खेल मैदान में उतरे। इस मौके पर कलेक्टर रुचिका चौहान और एसपी गौरव तिवारी आँखों पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ते नजर आए।
इसी के साथ जिले के दूसरे विभागों के आला अधिकारियों ने ट्राई सायकिल रेस सहित लंगड़ी रेस में भी हिस्सा लिया। वर्ल्ड डिसेबल डे के मौके पर शहर के नेहरू स्टेडिम में कई स्पधाओं का भी आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शामिल हुए | इसी के साथ शहर के कई जगहों पर नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए गए।
ये भी पढ़ें
1रतलाम में बैंक के गार्ड से मारपीट, बाइक हटाने के विवाद में शोरूम कर्मचारी ने पीटा
2रतलाम में बिना लाइसेंस पटाखे जमा करने वालों पर कार्रवाई, पुलिस को मिला लाखों का स्टॉक, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
3तालाब पार करने की शर्त पड़ी भारी, 70 फीट गहरे पानी में डूबा युवक
4लोकायुक्त पुलिस का बड़ा एक्शन, डिप्टी रेंजर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, पढ़ें खबर
