भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किये आदेश

भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किये आदेश

रतलाम, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में पिछले दो दिनों हो रही लगातार बारिश (Rains) ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। नदी नाले उफान पर आ गए है, सड़कों पर जल भराव की स्थिति बन गई है, कई मार्गों का संपर्क टूट गया है, कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है, ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इस संबंध में जिला कलेक्टरों ने आदेश भी जारी कर दिए है ।

जिन जिलों में भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ गए उसे देखते हुए स्कूलों में छुट्टी का फैसला किया गया है।  आज मध्य प्रदेश के 6 कलेक्टरों ने छूती का आदेश जारी किया तो रतलाम कलेक्टर ने कल 23 अगस्त को भी स्कूलों में छुट्टी  की घोषणा (Holiday in schools due to heavy rain) कर दी है। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में भी अवकाश घोषित किया है।

ये भी पढ़ें – बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को रेस्क्यू करने मांगी एयरफोर्स से मदद, कलेक्टर ने लिखा पत्र

रतलाम कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा कि भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर 23 अगस्त को जिले के सभी निजी तथा शासकीय स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक अध्यापन अवकाश घोषित किया गया है। बच्चे स्कूल नहीं आएंगे, परंतु स्टाफ पूर्ववत संस्था में उपस्थित रहेगा। जिले की आंगनबाड़ियों में भी अध्यापन अवकाश रहेगा, बच्चे नहीं आएंगे परंतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका आंगनवाड़ी आएगी। कलेक्टर के आदेश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews