VIDEO: कैलाश बोले- 15 साल से घर में बैठी थी कांग्रेस, बर्तन बजने लगे तो करने लगी वसूली

VIDEO: कैलाश बोले- 15 साल से घर में बैठी थी कांग्रेस, बर्तन बजने लगे तो करने लगी वसूली

रतलाम।सुशील खरे।

कमलनाथ सरकार द्वारा चलाई जा रही माफिया मुक्त मुहिम को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा 15 साल से कांग्रेस घर में बैठी थी, खाली बर्तन बजने लगे तो अब माफिया मुक्त मुहिम के बहाने वसूली पर उतर गई है। अफसरों ने भी पैसा देकर अपनी पोस्टिंग करवाई है। इसलिए 10 लोगों को नोटिस देकर एक का निर्माण तोड़ रहे तथा 9 लोगो से वसूली करने में लगे हैं। विजयवर्गीय  रतलाम से दूधाखेड़ी माताजी जाते वक्त जावरा में एक होटल में रुके थे। इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने उक्त बात कही

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा सरकार यदि वास्तविकता में माफियाओं पर कार्रवाई करेगी तो उसका समर्थन करेंगे लेकिन कार्रवाई की आड़ में अवैध वसूली होगी तो उसके खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे ।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews