सुशील खरे/रतलाम। रतलाम शहर के व्यस्तम कोर्ट चौराहे पर जिला न्यायालय के गेट के सामने एक युवक-युवती का वीडियो सामने आया है। इसमें युवक युवती को घसीट कर जबरदस्ती अपनी बाइक पर बिठाने का प्रयास कर रहा है और युवती के साथ नहीं जाने पर युवक युवती को चांटे मारते हुए दिखाई दे रहा है। वही घटनाक्रम के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है  लेकिन किसी ने उन्हें रोकने का प्रयास नही किया। घटनाक्रम 10 से 15 मिनिट तक चलता रहा। चूंकि पूरा घटनाक्रम जिला न्यायालय के गेट पर चलता रहा और न्यायालय में पुलिस की उपस्थित भी रहती है लेकिन पूरे घटनाक्रम के दौरान कोई पुलिसवाला मौके पर नहीं पहुँचा। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।