ताला सुधारने के नाम पर चोरी करने वाले बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, पूछताछ जारी

arrest

Ratlam News: रतलाम के नामली थाना क्षेत्र में घर की अलमारी का ताला सुधारने के नाम पर दो बदमाशों ने नकदी और चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था। बदमाश जब सारा सामान लेकर रफूचक्कर हो गए तब इस मामले का खुलासा हुआ था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जिसमें दो पंजाबी युवक जाते हुए दिखाई दे रहे थे। अब यह युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं और इनसे पूछताछ की जा रही है।

नांदलेटा गांव में ग्रामीणों ने ताला सुधारने के नाम पर गांव में घूम रहे दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने इनसे पूछताछ करने के साथ ही पीड़ित परिवार से इनका हुलिया पहचानने की कोशिश करने को भी कहा है। ग्रामीणों इन दोनों का हुलिया पूर्व में हुई चोरी करने वाले बदमाशों के जैसा ही दिखाई दिया इसलिए इन्हें घेर कर पकड़ लिया गया।

रतलाम में इन बदमाशों ने एक घर से 40 हजार नगद और डेढ़ किलो चांदी के आभूषण चुरा लिए थे। नांदलेटा गांव के ग्रामीणों को जब इन पर शक हुआ तो इन्होंने इनसे पूछताछ की और डायल हंड्रेड पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुला लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को नामली थाना लेकर आई जहां इनसे पूछताछ की जा रही है।

ये है मामला

रतलाम के नामली थाना इलाके की चारभुजा मंदिर की गली में रहने वाले दीपक गहलोत के घर पर अलमारी का ताला सुधारने के नाम पर दो पंजाबी युवक आए थे। वारदात को अंजाम देते समय घर पर सिर्फ दो महिलाएं अकेली थी। उन्होंने ताला सुधारने के लिए दोनों युवकों को अंदर बुलाया था लेकिन यह चोरी कर मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद से पुलिस इन्हें ढूंढ रही थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews