बदमाशों की पुलिस को चुनौती, सड़क पर पत्थर रख युवक को लूटा

बदमाशों की पुलिस को चुनौती, सड़क पर पत्थर रख युवक को लूटा

रतलाम, सुशील खरे। रतलाम पुलिस इन दिनों सड़क पर हो रहे हादसों की वजह तलाशने में लगी है, वहीं 24 घंटे में अपराधियों ने दूसरी बड़ी लूट को अंजाम दे दिया,  रतलाम निवासी युवक के साथ झाबुआ रोड पर रानीसिंग के पास बीती रात लूट की वारदात हो गई। अस्पताल में भर्ती घायल ने बताया कि 3 से 4 लोगों ने उसके साथ मारपीट कर 40 हजार रुपए लूट लिए। मारपीट में घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल चौकी प्रभारी ने रावटी थाना पुलिस को सूचना दी है।

घायल युवक बाबूलाल के मुताबिक वो शिवपुरी का रहने वाला है अभी आमलिया भेरू में रहता है। युवक ने बताया कि वह रविवार सुबह किसी कार्य से पेटलावद गया था । रात में वह पेटलावद से रतलाम आ रहा था। रानीसिंग पुलिया के पास सड़क पर पत्थर रखे हुए थे। वह वाहन रोककर पत्थर हटाने के लिए उतरा। इसी दौरान पीछे से कुछ लोग आए और उसके मुंह पर कपड़ा रख दिया। घायल युवक के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और एक आरोपी ने उसके मुंह में शराब की बोतल रख दी।  इसके बाद बदमाशों ने उसकी जेब टटोली जेब में कुछ नहीं मिलने पर बदमाशों ने मोटरसाइकिल की डिक्की खोली और उसमें रखे 40 हजार रुपए लेकर चले गए। घटना रात 3:00 से 4:00 के बीच की बताई जा रही है। वो किसी तरह घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews