
RATLAM NEWS : रतलाम जिले की सर्किल जेल में बंद एक कैदी की आवाज के जादू ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, हत्या के आरोप में सजा काट रहे कैदी मुबारिक ने जब राम भजन सजा दो घर को गुलशन सा अवध में राम आये हैं भजन गया तो सब हैरान रह गए, ढोलक और हारमोनियम के साथ मंजीरे बजाते हुए इस भजन ने पूरे माहौल को राममय कर दिया।
[dgv_vimeo_video id=”903011371″]
सभी हुए भाव विभोर
मुबारिक ने अपने आवाज के जादू स सभी को दीवाना कर दिया, इस दौरान यहाँ मौजूद डीआईजी और जेलर के साथ ही बड़ी संख्या में मौजूद कैदी भी भक्ति में झूम उठे। रतलाम जिला जेल सर्किल में सोमवार को यह कार्यक्रम हुआ। पूरी दुनिया जहां एक और राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अलग-अलग तरीके से अपना योगदान कर रही है वहीं रतलाम की जिला जेल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदोरिया के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में डीआईजी मनोज कुमार सिंह, कलेक्टर भास्कर लक्षकार उपस्थित रहे। मंच के सामने ही राम भजन का आयोजन बंदियों द्वारा किया गया।
[dgv_vimeo_video id=”903011989″]
राम भक्त मुबारिक
दरअसल मुबारिक पेशे से बैंड मास्टर था लेकिन परिस्थितिवश हत्या के मामलें में रतलाम की सर्किल जेल में बंद है। मुबारिक की माने तो वह बचपन से ही उसकी आस्था भगवान राम में थी जेल में बने हनुमान मंदिर में रोज पूजा करता हूं एवं इस समय जो पूरे देश में अयोध्या राम मंदिर को लेकर माहौल है तो मैं भी अपनी आहुति देना चाहता हूं। रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह का कहना है सांप्रदायिक सौहार्द इससे बड़ी मिसाल और कहीं देखने को नहीं मिल सकती है जेल में आने के बाद में ना कोई हिंदू है ना मुस्लिम ना जैन ना क्रिश्चियन यहां सब एक साथ रहते हैं और इस समय जो माहौल है पूरा देश रामायण है तो रतलाम का जेल भी राम में बना हुआ है। इसके साथ ही डीआईजी ने मुबारिक का सम्मान करते हुए 500 रुपए का नगद इनाम दिया
[dgv_vimeo_video id=”903014125″]
